फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पटियालकड़ पंचायत में मृत मिला तेंदुआ

Sun, 01 Mar 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। पटियालकड़ पंचायत के वन क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। नैना देवी मंदिर से 100 मीटर दूर जंगल में शव देख स्थानीय व्यक्ति ने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और सिहूंड की पशु चिकित्सक डॉ. हिमानी ने शव का निरीक्षण व पोस्टमार्टम किया। डॉ. हिमानी के अनुसार, तेंदुए की गर्दन पर गहरे जख्म थे, जो किसी अन्य तेंदुए के साथ हुई आपसी भिड़ंत के संकेत देते हैं। आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार शाम को हुई इस झड़प में गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें