तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 2,040 अभ्यर्थियों को जारी किए थे एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने रविवार को लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट-2025) का आयोजन किया। इसके लिए प्रदेश में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जोकि सीसीटीवी की निगरानी में थे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि रविवार को लीट के लिए करीब 2,040 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 1,783 अभ्यर्थियों ने रविवार को परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान 267 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड जल्द ही इसकी अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगा।