फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिमला और हमीरपुर में होगा पुरुष सीनियर टी-20 का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमीफाइनल में शिमला ने कुल्लू और हमीरपुर ने कांगड़ा को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अंतर जिला पुरुष सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हमीरपुर और शिमला की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा। रविवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में शिमला की टीम ने कुल्लू पर 66 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमला की टीम ने छह विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कुल्लू की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 143 रन ही बना पाई। दोपहर बाद कांगड़ा और हमीरपुर के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। कांगड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 151 रन बनाए। हमीरपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में पांच विकेट से जीत हासिल कर हमीरपुर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि सोमवार को शाम छह बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजेता टीम को एचपीसीए की ओर नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें