राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी के राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। एक राष्ट्र, एक चुनाव पर विशेष व्याख्यान के बाद, विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण चुनावी सुधार पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। यह विशेष व्याख्यान सहायक आचार्य नीरज कुमार ने दिया। उन्होंने लोकसभा और राज्य विधान सभाओं के चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा को समझाया।