फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा में कानून विद्यालय 3.0 अभियान शुरू

Fri, 17 Apr 2026 08:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराध और नशा जागरूकता पर रहेगा केंद्रित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने नागरिकों और विद्यार्थियों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कानून विद्यालय 3.0 के तहत 10 दिवसीय अभियान शुरू किया। अभियान 16 से 27 अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले दो चरणों में सफल आयोजन के बाद अब तीसरे चरण को और व्यापक और प्रभावी बनाया गया है।
अभियान के पहले चरण में साइबर साक्षरता और नशा जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दी। नशे के दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। फेज-3 में अब ईआरएसएस -112, साइबर अपराध, पोस्को एक्ट और नाॅओ योर राइट्स जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि कानून विद्यालय 3.0 अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें