फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्रेन क्विज प्रतियोगिता में लॉरेट स्कूल बना विजेता

Tue, 30 Jun 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। कुंदलीहार में मां ज्वाला अकादमी ऑफ एक्सीलेंस, हनुमान चौक देहरा की ओर से ब्रेन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अकादमी के निदेशक मनीष कौशल ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान, प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास का विकास करना था। प्रतियोगिता में लॉरेट ग्लोबल स्कूल कथोग के विद्यार्थियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। धौलाधार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें