फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सैन्य सम्मान के साथ अग्निवीर अमन का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
अग्निवीर अमन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : 1
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। क्षेत्र में सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोट निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर अमन का बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

अमन के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार स्थल तक लाया गया। सेना की टुकड़ी ने सलामी देकर दिवंगत अमन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक भवानी सिंह पठानिया, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अमन को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अमन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। महज 21 वर्ष की उम्र में हुई उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अमन की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि देश सेवा का जज्बा रखने वाले इस युवा का यूं असमय चले जाना परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें