फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एएसआई सुनील कुमार को दी अंतिम विदाई

Fri, 01 Mar 2024 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के चानन के आईटीबीपी में एएसआई सुनील कुमार का उत्तराखंड में ड्यूटी के दौरान पांव फिसलने से गिरकर निधन हो गया। उनकी पार्थिक देह वीरवार को सुबह उनके पैतृक गांव चानन पहुंची और हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार सिल्ह ब्यास नदी के तट पर किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर बंशीलाल और उनके साथ आए लगभग 20 आईटीबीपी जवानों में उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

इस दुखद घड़ी में ज्वालामुखी विकास सभा के अध्यक्ष अमर चंद कमल, विकास सभा चैप्टर चेयरमैन डॉ. सुरेश शर्मा, ज्ञानचंद, मेहरचंद, धर्मचंद, मनोहर लाल, मंसाराम, तहसीलदार ज्वालामुखी मनोहर लाल और हल्का पटवारी गगडूही मनोज कुमार शामिल हुए। ज्वालामुखी विकास सभा की समस्त कार्यकारिणी ने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें