शाहपुर (कांगड़ा)। जिले में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के कई गांवों में भूस्खलन हो रहा है। बोह घाटी के रुलेहड़ गांव में बारिश से ठाकुरू राम पुत्र मांगता राम के घर को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। मकान के आसपास जमीन धंस रही है। प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए परिवार को घर खाली कर अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर बोह के पटवारी शिवाली ठाकुर ने कहा कि प्रार्थी को हिदायत दी गई है कि वह घर को तुरंत खाली कर दें। संवाद