फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएचसी खैरा के अतिरिक्त भवन के लिए किया जमीन का निरीक्षण

Thu, 17 Sep 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव/खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैरा में मरीजों को शीघ्र ही एक नया अतिरिक्त भवन तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को 50 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने निर्माण प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी जयसिंहपुर के अधिशासी अभियंता विजय वर्मा के नेतृत्व में एक तकनीकी टीम ने आर्किटेक्ट सुशील कालिया के साथ सीएचसी खैरा परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया।
टीम ने अतिरिक्त भवन के लिए चिह्नित भूमि की स्थिति, उपयुक्त स्थान, तकनीकी आवश्यकताओं और अन्य व्यावहारिक पहलुओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों के अनुसार, जुटाए गए आंकड़ों और स्थिति के आधार पर जल्द ही विस्तृत साइट प्लान और डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर बीएमओ जयसिंहपुर डॉ. वरुण सूद तथा लोक निर्माण विभाग बालकरूपी उपमंडल के सहायक अभियंता नरेंद्र रणौत सहित अन्य अधिकारी व अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।
-
सीएचसी खैरा के अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए सरकार व विभाग की ओर से 50 लाख रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग को प्राप्त हो चुकी है। वास्तुकार के साथ साइट का निरीक्षण कर जरूरी जानकारियां जुटा ली गई हैं। साइट प्लान फाइनल होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -विजय वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जयसिंहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें