फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चढ़ियार को तहसील का दर्जा मिलने की खुशी में बांटे लड्डू

Sun, 26 Jan 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
तहसील का दर्जा मिलने पर स्थानीय चढ़ियार क्षेत्र की जनता खुशी व्यक्त करते हुए।
विज्ञापन
लोग बोले, पीडब्ल्यूडी का उपमंडल खुलने से 12 से 15 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चढ़ियार (कांगड़ा)। उपतहसील चढ़ियार का दर्जा बढ़ाकर तहसील और लोक निर्माण विभाग का उपमंडल चढियार में खोलने की घोषणा पर जनता ने खुशी मनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैजनाथ से जैसे ही चढियार उपतहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील करने तथा लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने की घोषणा की। चढ़ियार क्षेत्र की जनता बाजार में इकट्ठा हो गई और उन्होंने ढोल बजाकर, पटाखे फोड़ और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चढियार की जनता लंबे समय से चढियार उपतहसील को तहसील का दर्जा देने, लोक निर्माण विभाग का उपमंडल चढियार में खोलने की मांग कर रही थी। चढियार तहसील का दर्जा तथा लोक निर्माण विभाग का उपमंडल चढियार में खोलने पर क्षेत्र की 12 से 15 पंचायतों की करीब 25 हजार से ज्यादा जनता को सीधे लाभ मिलेगा, जिन्हें अपने कागजात संबंधित कार्यों के लिए बैजनाथ का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन

इससे पहले भी चढियार को उपतहसील कांग्रेस के कार्यकाल में बनाया गया था। चढ़ियार को उपतहसील और तहसील सहित लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने का पूरा श्रेय बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को जाता है। इस खुशी के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता चढियार के सुभाष राणा, गुलाब सिंह राणा, समीर राणा, शशि पाल, करतार चंद, हरीश कुमार, वीरेंद्र राणा, राजेश राठौर, शशि, निर्मल राणा, चरित राणा और समस्त जनता ने मुख्यमंत्री, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें