फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बसालग में संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, सर्पदंश का अंदेशा

Sun, 28 Sep 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली के गांव बसालग में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपराज पुत्र ब्रह्मदास के रूप में हुई है। दीपराज क्षेत्र में रास्ते के निर्माण कार्य पर मजदूरी कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने एक जहरीले सांप को देखा था। आशंका जताई जा रही है कि सांप के डसने से दीपराज की मौत हुई होगी। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें तुरंत सीएचसी रक्कड़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। दीपराज अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति धीमान ने बताया कि उन्हें लोगों से सांप के डसने की सूचना मिली थी। उन्होंने सरकार से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें