फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केवि योल के विद्यार्थियों ने हासिल किया भाषाओं का ज्ञान

Tue, 26 May 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय योल में 19 से 25 मई तक आयोजित ग्रीष्मकालीन भाषा शिविर का सोमवार को समापन हुआ। विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा के विविध पक्षों, साहित्यिक विशेषताओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जाना। स्रोत वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पंजाबी और डोगरी विभाग से पीएचडी पंजाबी के शोधार्थी अजय कुमार मौजूद रहे। उन्होंने पंजाबी भाषा की मूलभूत जानकारी देने के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंजाबी और डोगरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नरेश कुमार और सहायक प्रोफेसर डॉ. हरजिंदर सिंह ने अधिक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरणा संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रणव शर्मा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राजेंद्र सिंह और दीपशिखा ने किया।
-
बलदोआ स्कूल में विद्यार्थियों को भाषाओं और संस्कृति का दिया ज्ञान

बरियाल (कांगड़ा)। शहीद बीर सिंह पाठशाला बलदोआ में 18 से 25 मई तक आयोजित शिविर में विद्यालय के 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संवाद अभ्यास, वर्चुअल सिटी टूर, संगीत, नृत्य, चित्रकला, स्थानीय व्यंजन, लोकगीत, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को स्थानीय नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, कलाकारों और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जानकारी दी गई। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार धीमान ने शिविर समन्वयक शोभा देवी और उनकी टीम के सदस्य बलवंत सिंह, ऊषा देवी, नसीब कुमार और तन्वी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें