कांगड़ा बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी। स्रोत: एसोसिएशन
कांगड़ा। बार एसोसिएशन कांगड़ा के चुनाव सोमवार को अध्यक्ष एसके गुप्ता की अध्यक्षता में कांगड़ा में संपन्न हुए। इसमें अधिवक्ता कुलदीप चौधरी को प्रधान और अधिवक्ता नवीन सैनी को वरिष्ठ उपप्रधान चुना।
अधिवक्ता नीतू चौधरी, धीरज शर्मा को उपप्रधान और अधिवक्ता पूजा पराशर को जनरल सेक्रेटरी, अधिवक्ता कपिल देव को संयुक्त सचिव बनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के लगभग 120 सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने उपरोक्त कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना।