फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फुटबाल में कोटला ने हलेड़ स्कूल को हराया

Fri, 13 Sep 2024 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। लड़कियों की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को जयसिंहपुर में हुआ। जिला स्तर पर लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबाल को पहली बार शामिल किया गया। फुटबाल के पहले मैच में कोटला स्कूल ने हलेड़ स्कूल को हराया।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने किया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों की 182 छात्राएं भाग ले रही हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, हॉकी, हैंडबाल और फुटबाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें