राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में केंद्रीय छात्र परिषद की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में केंद्रीय छात्र परिषद की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सुरताल का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित काव्य-पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल डढवाल, द्वितीय स्थान पियूषा ठाकुर और तृतीय स्थान रोबिन सिंह ने प्राप्त किया।
सोलो डांस में तृषा चौधरी प्रथम, मुस्कान चौधरी द्वितीय और हिना तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोलो सांग प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में जमाकड़ा ग्रुप ने प्रथम, शिवा ग्रुप ने द्वितीय और अंकिता एवं कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन तृषा चौधरी, शिवा, अंकिता एवं मुस्कान द्वारा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने दीप प्रज्वलित करके सुरताल सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष कोमल डढ़वाल ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका में प्रो. विजय कुमार, डॉ. प्रीति वाला, डॉ. अश्वनी, प्रो. अमन बलिया, प्रो. लेखराज, प्रो. साहिल और प्रो. मेधा शर्मा ने निभाई।