फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंडर-20 कबड्डी में खैरा अकादमी और सीनियर में शिव क्लब बना विजेता

Mon, 03 Aug 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा/धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा के जमानाबाद में आयोजित सात दिवसीय मिंजर मेले के अंतिम दिन रविवार को अंडर-20 कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में खैरा अकादमी जमानाबाद ने चंबा को हराया, जबकि सीनियर वर्ग के रोमांचक फाइनल में शिव क्लब जमानाबाद ने सनराइज क्लब धर्मशाला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं की रस्साकशी में भनियारकड़ की टीम विजेता रही। मेले के समापन समारोह में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि अध्यक्षता स्थानीय विधायक पवन काजल ने की। आयोजन समिति ने अतिथियों को मिंजर बैच, पगड़ी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से यह मेला बिना किसी सरकारी वित्तीय सहायता के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस पर सांसद और विधायक ने आयोजन समिति की सराहना की। विधायक पवन काजल ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर इस मेले को जिला स्तरीय दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के बाद मेला कमेटी सदस्यों व ग्रामीणों ने अपनी कलाइयों पर बांधी मिंजर को मनूनी खड्ड में प्रवाहित कर मेले का विधिवत समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें