नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर पूर्ण रूप से पेन डाउन एवं टूल डाउन हड़ताल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से बाहर रखा गया है, जिससे आम जनता को आवश्यक सेवाओं में कोई बाधा नहीं आई। भोजनावकाश के दौरान बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर निजीकरण के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों कर्मचारियों, अभियंता, आउटसोर्स कर्मी और बिजली बोर्ड के पेंशनरों के साथ-साथ विभिन्न महिला मंडलों,अखिल भारतीय किसान सभा तथा विद्युत उपभोक्ताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम मनीष शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि बिजली बोर्ड का निजीकरण करने के बजाय उसे मजबूत करने की आवश्यकता है। संवाद