मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समारोह में विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत में केरल का कांतारा नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा हिमाचली लोकनृत्य से भी धमाल मचाई। समारोह में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, ईको क्लब, रोड सेफ्टी, डिजास्टर, मैनेजमेंट और नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए कई प्रस्तुतियां दीं।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व मेयर और पार्षद देवेंद्र जग्गी ने की। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. भवन शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में मल्टीपर्पज हाल बनाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा स्कूल के रखरखाव के लिए तीन लाख, जबकि शौचालय के सुधार के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम का समापन वाइस प्रिंसिपल रमन डोगरा ने किया।