केंद्रीय विश्वविद्यालय में ओणम उत्सव पर आयोजित किए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में पढ़ने वाले केरल के छात्रों की ओर से ओणम उत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केरल के छात्रों ने दर्शकों को ओणम के इतिहास और महत्व से अवगत करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।
परिसर निदेशक डॉ. आशीष नाग और प्रोफेसर संदीप कुलश्रेष्ठ की ओर से ओणम पर समस्त विद्यार्थियों को बधाई दी गई। कुलसचिव प्रोफेसर सुमन शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को इस उत्सव की बधाई दी। इसके बाद छात्रों ने पारंपरिक ओणम गीत की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। वहीं केरल के छात्रों ने अपने तिरुवथिराकली को एक फ्यूजन के साथ प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपने ओणम पोस्टर को जारी किया और इसके बाद नींबू चावल जैसे कुछ खेलों का आयोजन किया गया, जो केरल में प्रचलित खेल पर पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक था।