खुंडियां (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को प्रोडक्ट एग्जिबिशन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन प्रो. सुरेंद्र कुमार और प्रो. शिवानी शर्मा ने किया। वेस्ट मैटीरियल से बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी में बीकॉम तृतीय वर्ष की कशिश और स्माइल प्रथम, अंकिता द्वितीय तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की शिल्पा व खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, ‘महिला उद्यमिता, साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन शॉपिंग’ थीम पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की काजल व पल्लवी ने पहला और प्रथम वर्ष की श्रुति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. शशि पाल शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। संवाद