फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिन भर उमस, शाम को झमाझम वर्षा, घरों तक पहुंचा नक्की खड्ड का पानी

विज्ञापन
धर्मशाला में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के बीच सुर​क्षित स्थान की ओर जाते हुए पर्यटक।  अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला/परागपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले में रविवार को मौसम दिनभर रंग बदलता रहा। सुबह से दोपहर तक तेज धूप और भारी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ाए, लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। शाम होते ही धर्मशाला, बैजनाथ, रक्कड़ और बीड़ सहित कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। परागपुर की नक्की खड्ड का पानी सड़क पर आते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

धर्मशाला और ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के साथ घनी धुंध छा जाने से दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को लाइट जलाकर संभलकर चलना पड़ा। बारिश से धर्मशाला का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, जिले के कई मैदानी हिस्सों में शाम तक लोग उमस से जूझते रहे।
दूसरी ओर देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से परागपुर क्षेत्र की नक्की खड्ड में अचानक भारी उफान आ गया। बलियाणा की तरफ से आए तेज बहाव के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ने से पानी सड़क पर आ गया। बहाव इतना तेज था कि दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई, जबकि बड़े वाहन जैसे-तैसे निकलते दिखे। देखते ही देखते बरसाती पानी आसपास के रिहायशी इलाकों और लोगों के घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पानी की समुचित निकासी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से हर बारिश में जलभराव की मार झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द जल निकासी की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।

धर्मशाला में दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के बीच सुरक्षित स्थान की ओर जाते हुए पर्यटक।  अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें