पंचरुखी (कांगड़ा)। बांस कला में प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित करतार सिंह सौंखले ने लदोह स्थित ''''हुनर हार्ट'''' पहुंचकर स्थानीय कलाकार विनय अवस्थी की कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित विभिन्न हस्तशिल्प कृतियों को बारीकी से देखा और प्रतिभा की प्रशंसा की। वर्ष 2021 में बांस कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति की ओर से पद्मश्री से अलंकृत करतार सिंह सौंखले के दौरे से स्थानीय कलाकारों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक कला को संरक्षित रखने, स्थानीय हुनरमंदों को बढ़ावा देने और इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी विचार साझा किए। पद्मश्री करतार सिंह सौंखले की ओर से कलाकृतियों की सराहना किए जाने को क्षेत्र के हस्तशिल्पियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। संवाद