फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करनाथु विजेता और सैंथल की टीम बनी उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस के बीड़ थाना ने रविवार को एंटी चिट्टा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में द्रुबल, करनाथु, बरोट और सैंथल की टीम ने हिस्सा लिया। करनाथु टीम विजेता और सैंथल टीम रनरअप रही, जिन्हें 3100 और 2100 रुपये इनामी राशि भेंट की गई। वहीं, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा की ओर से सभी लोगों और युवाओं से अपील की गई है की नशे के खात्मे में सभी लोग सहयोग दें और युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। इसमें एएसआई अरुण पटियाल, एएसआई योगराज, पंकज कपूर पंकु, मुंशी विराज शर्मा, आरक्षी सतीश, अंकुश, विनय, निर्मल कटौच, अर्जुन ओर संजीव कुमार, शिव वालिया,पूर्व प्रधान सुरेश ठाकुर, देशराज कपूर व पंकज कपूर का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें