फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: त्रियूंड ट्रैक पर गए कर्नाटक के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व विख्यात ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में ट्रैक पर गए कर्नाटक के युवक की मौत हो गई। युवक की पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान आयुष कुमार जैन पुत्र दिलीप कुमार जैन निवासी फोर्ट मेयर तेलगू चर्च, कर्नाटक के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयुष अपने 3-4 अन्य दोस्तों के साथ दो दिसंबर को त्रियूंड गया था। बताया जा रहा है कि वह त्रियूंड से आगे की पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए निकल गया था। इस दौरान वह पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी मैक्लोडगंज दीपक कुमार ने बताया कि शव को धर्मशाला अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच को लेकर आयुष के दोस्तों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें