धर्मशाला। विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक अंकेक्षण इकाई का प्रतिनिधिमंडल मासिक वेतन संबंधी मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अक्तूबर में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भी प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर मिला था और सरकारी की ओर से हमें आश्वस्त भी किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सामाजिक अंकेक्षण इकाई में कार्यरत संसाधन कर्मियों की मांग को पूरा कर दिया गया लेकिन उनके विभाग की ओर से कोई भी अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि विभाग को जल्द अधिसूचना जारी करने के लिए आदेश दिए जाएं।