फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: व्यंजनों की प्रदर्शनी में कनिष्का और आराध्या प्रथम

Sat, 11 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
केरल एवं हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानाचार्य नरेश कुमार
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहड़ में केरल और हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेश कुमार धीमान ने की। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी आशा रानी ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अशोक, बलराम, राकेश, सुरेश, राजेंद्र, पूनम, वर्षा, किरण, लता, राजकुमारी और साधना शामिल रहे। कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) में कनिष्का और आराध्या, मध्य वर्ग (कक्षा 9-10) में अनन्या तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 11-12) में आकृति और पलक प्रथम रहे। छात्र वर्ग में शुभम ने पहला, रोहन ने दूसरा और अनुराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें