फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा के रजत ने नगरी मेला कुश्ती में मारी बाजी

Fri, 16 May 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नगरी के इंद्रुनाग मेले में पहलवानों को सम्मानित करते मेयर गोपाल नाग - फोटो : दीक्षा
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगरी में आयोजित तीन दिवसीय इंद्रूनाग मेला वीरवार को महादंगल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। मेला आयोजकों की ओर से आयोजित इस पारंपरिक कुश्ती मुकाबले में कांगड़ा के रजत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी सचिन को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। कुश्ती में क्षेत्रीय महिला और युवा पहलवानों ने दमदार खेल दिखाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। समापन अवसर पर नगर निगम पालमपुर के महापौर गोपाल नाग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी विनोद कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर विजेता और उपविजेता पहलवानों को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेले के पहले सत्र में जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी और ग्राम पंचायत प्रधान जगतंबा पंकज विशेष रूप से मौजूद रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में माता मुराली महिला मंडल विजेता रहा। इस अवसर पर मंगला चौधरी ने इंद्रूनाग मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की, और अपनी ओर से आयोजन को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी। प्रधान जगदंबा पंकज ने भी 3100 रुपये का योगदान दिया। विधायक आशीष बुटेल की अनुपस्थिति में महापौर गोपाल नाग ने उनकी ओर से फ्रेंड्स क्लब को 75 हजार रुपये देने की घोषणा की। क्लब ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। वहीं, समाजसेवी विनोद कपूर ने भी क्लब को 15 हजार रुपये , डायरेक्टर मोहन खत्री ने 31 हजार रुपये और डायरेक्टर पवन कोहली ने 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें