फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कांगड़ा के लालित डोगरा

विज्ञापन
ललित डोगरा
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्वकर्ता और एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ललित कुमार डोगरा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें रूस के ट्यूमेन क्षेत्र साबेरिया में 12 से 18 अगस्त तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। डोगरा को ब्रिक्स यूथ अलायंस तथा रूस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बुलावा मिला है।
विज्ञापन

वह न्यू जेनरेशन कार्यक्रम के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में रूस जाएंगे और डिस्कवर योर रशिया कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर ललित डोगरा भारत के युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा, सामाजिक विकास और शहरी युवाओं की सहभागिता से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उन्हें रूस की संस्कृति, समाज और युवा केंद्रित पहलों को समझने का अवसर मिलेगा।
कांगड़ा जिले के योल निवासी ललित कुमार डोगरा ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से शुरू की थी। सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले वह थाईलैंड के बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
विज्ञापन

ललित कुमार डोगरा वर्तमान में वह नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स की शहरी युवा इकाई में युवा समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। डोगरा ने कहा कि रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करना देश के युवाओं और स्वयंसेवकों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें