शाहपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई शाहपुर की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राकेश चौहान और विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा से 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला कांगड़ा और पालमपुर के बीच खेला गया, जिसमें कांगड़ा की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। संवाद