विधायक ने किशोरी लाल ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतीकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का सोमवार को लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि इस नलकूप के चालू होने से सगूर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान विधायक ने नलकूप से जुड़े जल भंडारण टैंक के निर्माण हेतु अपनी निजी भूमि दान करने वाले अश्वनी, सुमित एवं रणजीत को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर प्रधान मझेरना मंजीत कुमार, उपप्रधान सगूर सुनील, पूर्व प्रधान सगूर राजेंद्र सूद, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग राहुल धीमान, कनिष्ठ अभियंता पवन धीमान एवं राजेश शर्मा मौजूद रहे।