फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा चिट्टे का सप्लायर

Sun, 12 Apr 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के तहत 7 अप्रैल को 5.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े युवक के मामले में अब सप्लायर को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी सगनदीप निवासी जिला फिरोजपुर पंजाब को बलोंगी चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर भवारना पुलिस थाना लाया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने 7 अप्रैल को चंडीगढ़ से भवारना टैक्सी में आ रहे अखिल कुमार निवासी राजपुर, तहसील पालमपुर से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी अखिल से पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसने यह चिट्टा सगनदीप से चंडीगढ़ में खरीदा था। इस पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें