फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नाहन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 35 आयु वर्ग के पुरुष युगल मुकाबले में जिले के गौरव कपूर और संदीप कुमार के विजेता रहे। महिला 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कॉलिन सालड़ाना विजेता रहीं। 40 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में संदीप ढींगरा और कॉलिन सालड़ाना की जोड़ी विजेता रही। 60 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में सुनील सिंह ठाकुर और शशि ठाकुर की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन

50 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में उर्वशी थापा और विश्वनाथ मलकोटिया की जोड़ी विजेता रही। पुरुष 55 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला के सुनील कुमार विजेता रहे। महिला 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में निशा ठाकुर उपविजेता रही। पुरुषों के 35 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में गौरव कपूर उप विजेता रहे। महिला 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जिला कांगड़ा की रीना राठौर उपविजेता रहीं। पुरुष 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में कांगड़ा के हितेंद्र सैनी उपविजेता रहे। 45 आयु वर्ग के मिश्रित मुकाबले में उमेश सिंह राठौर एवं रीना राठौर की जोड़ी विजेता रही।
इसके अतिरिक्त पुरुषों के 55 आयु वर्ग के युगल मुकाबले में सुनील कुमार एवं तिलक ठाकुर का चयन भी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 50 आयु वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले में उर्वशी थापा का मेरिट के आधार पर पहले से ही राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। जिला कांगड़ा से लगभग 13 खिलाड़ी राष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में हिस्सा लेने जा रहे हैं जो कि 16 मार्च से शुरू हो रही है। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा, पदाधिकारी मालविका पठानिया, रेखा डढवाल, सुमन शर्मा, आरसी कटोच, एससी धीमान, कर्म चंद राठौर, दिनेश महाजन और पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें