फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपर लंबागांव के झुंग्गा देवी में बनेगा इंडोर स्टेडियम

Sat, 18 Jul 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सुरिंद्र, लंबागांव
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव के युवाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को अब झुंग्गा देवी में बनाने का निर्णय लिया है। झुंग्गा देवी में बनने वाले आधुनिक इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब लंबागांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्टेडियम का स्थान बदलने का निर्णय स्वागत योग्य है। लोगों ने प्रदेश सरकार और खेल मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन




अब ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को पालमपुर या धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक सुविधाओं के साथ यहां राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। -सुरिंद्र पलाहनिया, स्थानीय निवासी


सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अच्छा निर्णय लिया है। झुंग्गा देवी में स्टेडियम बनने से क्षेत्र के बच्चों को खेलों के बेहतर अवसर मिलेंगे और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। -नसीब सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

यह केवल स्टेडियम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। इससे खेल संस्कृति मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लंबागांव क्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। -सतपाल चौहान, स्थानीय निवासी

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल सुविधाओं का अभाव था। यादविंद्र गोमा ने युवक मंडल झुंग्गा देवी से जो वादा किया था, आज पूरा होता दिखाई दे रहा है। इसके लिए खेल मंत्री का आभार। -रविकांत शर्मा, उपप्रधान सोल बनेहड़ पंचायत
विज्ञापन

सुरिंद्र, लंबागांव

सुरिंद्र, लंबागांव

सुरिंद्र, लंबागांव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें