फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मर कालीधार में व्यक्ति के खेत से अफीम के 1240 पौधे बरामद

विज्ञापन
Kangra news Jwalamukhi news crime Poppy cultivation destroyed in Kaalidhar
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुम्मर के कालीधार में अफीम की खेती का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति के खेत से अफीम के 1240 पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने खेत में पौधे उगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस सपड़ी के नजदीक एएसआई विपिन कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत गुम्मर के वार्ड नं 1 के कालीधार निवासी एक व्यक्ति ने अपने खेत में अफीम के सैकड़ों पौधे उगा रखे हैं। इस मौके पर स्थानीय प्रधान सिमला देवी, उपप्रधान कस्तूरी लाल, पटवारी दीपक डोगरा और कृषि विभाग के अधिकारियों के समक्ष छानबीन में जांच-परखने के बाद अफीम के पौधों की पुष्टि की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम के 1240 पौधे उखाड़े। 10 पौधों को सैंपल के तौर पर रखा और बाकी सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने प्रकाश चंद निवासी कालीधार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें