फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरा 47 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मची अफरा-तफरी; अस्पताल में मौत

Wed, 25 Nov 2026 10:32 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, (डमटाल) कांगड़ा।

सार

कांगड़ा जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 47 वर्षीय बाइक सवार राजिंद्र सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने पर उसे बचाने के प्रयास में वह नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहटली स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र सिंह निवासी गांव पनवां, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वह जम्मू में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजिंद्र सिंह सुबह करीब 6:45 बजे अपनी बुलेट बाइक पर जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहे थे। मोहटली के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सर्विस रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजिंद्र सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि राजिंद्र को पहले दिल का दौरा पड़ चुका था और वह नियमित रूप से दवाइयां ले रहे थे। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे में किसी अन्य वाहन की संलिप्तता सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शी पार्वती देवी के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें