फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Success Story: कांगड़ा की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा पास कर IIT कानपुर में पीएचडी के लिए बनाई जगह

Mon, 27 Jul 2026 11:47 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के नकोदर गांव की मेघना डोगरा ने गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर IIT कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी के लिए पात्रता हासिल की है। मेघना ने 12वीं में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय और एनआईटी कुरुक्षेत्र से उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अब वह आईआईटी कानपुर में शोध करेंगी।

विज्ञापन
गेट परीक्षा में सफलता के बाद आईआईटी कानपुर में पीएचडी के लिए चयनित मेघना डोगरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आने वाले नकोदर गांव की होनहार छात्रा मेघना डोगरा ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) विषय में पीएचडी करने की पात्रता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

विज्ञापन


मेघना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी रैहन से दसवीं तक पूरी की। इसके बाद उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से विज्ञान संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में नौवां स्थान हासिल किया।

उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी (फिजिक्स ऑनर्स) और एनआईटी कुरुक्षेत्र से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। अब गेट परीक्षा में सफलता के बाद वह IIT कानपुर से फिजिक्स (मैटेरियल साइंस) में पीएचडी करेंगी।
विज्ञापन


मेघना की माता वंदिता शर्मा गृहिणी हैं, जबकि पिता अनिल डोगरा व्यवसायी हैं। उनके दादा प्रेम डोगरा, जो सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हैं, और दादी सुरेश डोगरा ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए इसे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया।

मेघना की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें