फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा-मटौर रोड गड्ढों में तब्दील, लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 14 Aug 2025 08:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
एसडीएम कांगडा को ज्ञापन सौंपते पूर्व नप अध्यक्ष अशोक शर्मा और अन्य। -स्राेत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर में सड़कों पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। कांगड़ा बाईपास से मटौर चौक तक सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते विभाग ने गड्ढों में मिट्टी डाली थी, लेकिन बारिश के बाद हालत फिर जस की तस हो गई। बदतर हालात से आहत वार्ड-3 के लोगों ने पूर्व नप अध्यक्ष अशोक शर्मा की अगुवाई में बुधवार को एसडीएम इशांत जसवाल को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग की। लोगों ने बताया कि होशियारपुर रोड से गीता भवन और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहर पड़े गड्ढों से हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम ने मौके पर ही लोनिवि एक्सईएन को जल्द मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें