फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंडी समिति कांगड़ा ने सात माह में अर्जित किए 5.34 करोड़ रुपये

Fri, 07 Aug 2026 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगडा में एपीएमसी चेयरमैन से मिलते आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) कांगड़ा की बैठक वीरवार को अध्यक्ष नीशु मोंगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिसंबर 2025 से जून 2026 तक मंडी समिति की 5.34 करोड़ रुपये की आय का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। नीशु मोंगरा ने बताया कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड शिमला ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निर्माण कार्यों हेतु आठ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
इसके तहत टांडा खोली में छह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सब्जी मंडी, उप सब्जी मंडी पासी में 34 लाख, फतेहपुर सब्जी मंडी में 1.62 करोड़, अनाज मंडी मिलवां में 2.13 करोड़ और रियाली में 3.66 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में मंडी समिति के अधीन खाली पड़ी दुकानों के आवंटन का भी निर्णय लिया गया। वित्त वर्ष 2026-27 में मंडी समिति के विभिन्न खरीद केंद्रों पर 15,156 क्विंटल गेहूं खरीदा गया, जिसमें मिलवां में 2,632 क्विंटल, रियाली में 12,003 क्विंटल और फतेहपुर में 521 क्विंटल गेहूं शामिल है।
ई-नाम योजना के तहत जुलाई 2026 तक किसानों को ऑनलाइन माध्यम से 3.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। बैठक में अधिक से अधिक किसानों को ई-नाम योजना से जोड़ने और वर्ष 2026-27 के लिए जारी लाइसेंसों के अनुमोदन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें