फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: चौबीन पंचायत में बैडमिंटन खेलते समय आया हार्ट अटैक, व्यक्ति की मौत

Sat, 07 Feb 2026 10:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के बैजनाथ की चौबीन पंचायत के पट गांव के निवासी रवि राणा (55) की शुक्रवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय हृदयाघात से मौत हो गई। 
विज्ञापन
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ की चौबीन पंचायत के पट गांव के निवासी रवि राणा (55) की शुक्रवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय हृदयाघात से मौत हो गई। पेशे से ठेकेदार रवि राणा सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैजनाथ के बचत भवन में बने इंडोर कोर्ट में बैडमिंटन खेल रहे थे। एक गेम के बाद कोर्ट के समीप ही वह कुर्सी पर बैठ कर पानी पीने के दौरान अचानक एक ओर गिर गए।

विज्ञापन


साथी खिलाड़ियों ने तुरंत रवि को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके मुंह से खून निकल रहा था। साथी खिलाड़ियों के अनुसार रवि रोजाना सुबह योग करने के बाद बैडमिंटन खेलते थे। बीते साल महाशिवरात्रि महोत्सव की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा था। रवि अपने पीछे बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं। दोपहर बाद महाकाल के शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें