फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: 1962, 1965 और 1971 की लड़ाई के योद्धा हवलदार हरबंस लाल पंचतत्व में विलीन

Sat, 04 Oct 2025 12:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)।

सार

इंदौरा  विधानसभा क्षेत्र इंदौरा (कांगड़ा) के निवासी पूर्व हवलदार हरबंस लाल डोगरा का 90 वर्ष की आयु में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। छोटे बेटे दिनेश कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
हवलदार हरबंस लाल पंचतत्व में विलीन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1962, 1965 और 1971 के युद्ध के योद्धा हवलदार हरबंस लाल नहीं रहे। इंदौरा  विधानसभा क्षेत्र इंदौरा (कांगड़ा) के निवासी पूर्व हवलदार हरबंस लाल डोगरा का 90 वर्ष की आयु में ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बरोड़ा गांव के श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ किया गया। छोटे बेटे दिनेश कुमार ने मुखाग्नि दी।  स्टेशन मुख्यालय कंदरोड़ी की ओर से 9 एफओडी से नायब सूबेदार सोमराज व सेवानिवृत्त कैप्टन सुखदेव राज धीमान अपनी टीम के साथ पहुंचे और सेना प्रमुख की तरफ से योद्धा को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


सैकड़ों की तादाद में लोगों ने दिवंगत पूर्व सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार हरबंस लाल डोगरा ने 1962,1965 और 1971 के तीनों युद्ध लड़े थे। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा गांव में बाजू राम के घर 18 सितंबर 1935 को हुआ। 19 वर्ष की आयु में 18 सितंबर 1954 को सेना में भर्ती हुए। 30 सितंबर 1975 में 10 डोगरा से सेवानिवृत्त हुए।  हरबंस लाल डोगरा का अंतिम संस्कार बरोड़ा गांव के श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें