फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: 24 जुलाई से 4 अगस्त तक ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध, एसडीएम ने जारी किए निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 01:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।

सार

 एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
ज्वालाजी माता मंदिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद क्षेत्र में 24 जुलाई से 4 अगस्त तक हर प्रकार के हथियारों और विस्फोटक पदार्थों के परिवहन एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि मेले सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते, इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। ऐसे में क्षेत्र वासियों व आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार साथ न रखें। प्रशासनकी ओर से इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा। श्रावण अष्टमी मेलों का आयोजन 25 जुलाई से 3 अगस्त तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें