फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर में ठेकेदारों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति सहित अन्य विभागों में कार्य कर रहे ठेकेदारों ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक ठेकेदार संजीव बलौरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रमुख रूप से ठेकेदारों की अदायगी न होना तथा सरकार की ओर से टेंडर प्रक्रिया में किया बदलाव शामिल रहा। साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द शाहपुर से संबंधित सभी ठेकेदारों को बुलाकर आगे की रणनीति के लिए बैठक की जाएगी। इसमें माइनिंग और एम-फार्म के मामले पर भी चर्चा की गई। चिंता जताई गई कि प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में निजी नुकसान के साथ विभागीय सड़कें और पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। यदि टेंडर प्रक्रिया को लेकर सरकार ने यही रुख अपनाए रखा तो लोगों को लंबे समय तक असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें