फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी जयसिंहपुर, वॉलीबाल में फतेहपुर जोन विजेता

Sat, 21 Sep 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में शुक्रवार को संपन्न हुई। कबड्डी स्पर्धा में जयसिंहपुर जोन की टीम विजेता रही, जबकि धर्मशाला जोन की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल स्पर्धा में फतेहपुर जोन की टीम विजेता, जबकि जवाली जोन की टीम उपविजेता रही। खो-खो स्पर्धा में बैजनाथ जोन की टीम विजेता रही जबकि शाहपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


कुश्ती स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर की टीम विजेता जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में स्कूल प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा मौजूद रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिलेभर से 17 जोन की 517 लड़की प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से छह जोन विजेता रहे। इस अवसर पर डीएसएसए के प्रधान रजनीश कुमार, उपप्रधानाचार्य वंदना महांस, डीपी नवीन ठाकुर, पीईटी सुरेंद्र सिंह, मुन्नी लाल, डीपी शमशेर सिंह, कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य रजनीश कुमारी और कुलजीत पठानिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें