फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जमानाबाद मिंजर मेले होंगी कबड्डी, हॉकी और अन्य खेलें

Tue, 21 Jul 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/कांगड़ा। जमानाबाद पंचायत में 27 जुलाई से शुरू होने वाले सात दिवसीय मिंजर मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला कमेटी की दूसरी बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें व्यवस्थाओं और खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा के साथ विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने बताया कि मेले में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की कबड्डी, जूनियर व सीनियर हॉकी, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर फुटबाल, अंतर पंचायत वॉलीबाल तथा 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। महिला वर्ग के लिए मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर रेस सहित कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले के आयोजन में अरनी विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग मिल रहा है। विजेता टीमों और प्रतिभागियों को करीब एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफियां दी जाएंगी। मेला महासचिव विपन पॉल ने बताया कि मेले के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी जिनमें स्थानीय कलाकारों और हिमाचली लोक संस्कृति को प्रमुखता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें