फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले श्रद्धालु की टांडा में मौत, 60 फीसदी झुलस गया था

Fri, 18 Sep 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा के प्रसिद्ध श्री ज्वालामुखी मंदिर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले राजस्थान के श्रद्धालु की शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। श्रद्धालु ने वीरवार शाम करीब 7:30 बजे गर्भगृह के बाहर पीपल के पास कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। आग में वह करीब 60 फीसदी झुलस गया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में वीरवार शाम खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के श्रद्धालु की शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। श्रद्धालु ने मंदिर परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग की चपेट में आने से वह करीब 60 फीसदी तक झुलस गया था।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 7:30 बजे ज्वालामुखी मंदिर के गर्भगृह के बाहर पीपल के पास यह घटना हुई। श्रद्धालु ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रशासन और सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। श्रद्धालु को बचाने के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

गंभीर हालत में टांडा किया गया था रेफर
ज्वालामुखी अस्पताल में श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार दिया गया। करीब 60 फीसदी झुलसने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया था। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उसे टांडा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था। लेकिन गंभीर रूप से झुलसे श्रद्धालु की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

खुद को आग लगाने की वजह तलाश रही पुलिस
डीएसपी ज्वालामुखी संजय शर्मा ने श्रद्धालु की टांडा अस्पताल में मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्रद्धालु ने मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने जैसा कदम क्यों उठाया। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस श्रद्धालु की पृष्ठभूमि और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव कार्य किया गया था। हालांकि गंभीर रूप से झुलसे श्रद्धालु को बचाया नहीं जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें