फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़-बिलिंग और इंद्रूनाग में पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट पर बिछेगी जूट की मैट

Thu, 17 Jul 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की विश्वविख्यात साहसिक खेल गतिविधियों की साइट्स बीड़-बिलिंग और इंद्रूनाग अब और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनने जा रही हैं। पर्यटन विभाग ने इन टेक ऑफ साइट्स के आधुनिकीकरण की रूपरेखा तैयार कर दी है। दो माह के लिए पैराग्लाइडिंग पर लगे प्रतिबंध की अवधि में यहां पर अवाश्यक विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीड़-बिलिंग टेक ऑफ साइट पर करीब 16 लाख रुपये की लागत से मैट बिछाने और अन्य मरम्मत कार्य किए जाएंगे। यह राशि विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। वहीं, इंद्रूनाग साइट पर जूट मैट बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित सामग्री इसी सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है।
जिला में कुल चार पैराग्लाइडिंग साइट चिह्नित हैं, जिनमें से वर्तमान में केवल बीड़-बिलिंग और इंद्रूनाग में साहसिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इंद्रूनाग टेक ऑफ साइट वन विभाग की भूमि पर स्थित है। इस कारण इसके विकास में कुछ बाधाएं सामने आई हैं। पर्यटन विभाग ने भूमि को अपने नाम करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, ताकि भविष्य में इसे पूर्ण रूप से विकसित किया जा सके।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि जल्द ही दोनों साइट्स का विभागीय निरीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कार्यों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सभी मरम्मत और विकास कार्य दो माह के प्रतिबंध काल में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें