फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खैर के 43 मोच्छे जब्त, अज्ञात वन काटुओं पर एफआईआर दर्ज

Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
लपियाना में वन विभाग की टीम ने जब्त किए खैर के मौछे। स्रोत: विभाग - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। वन उपमंडल लपियाणा के जंगल में वन विभाग ने खैर के काटे गए 43 मोच्छे बरामद किए है। इस लकड़ी को जब्त कर रेंज कार्यालय में रखा गया है। साथ ही विभाग ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है। वहीं, क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने इस मामले पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वन मफिया सक्रिय है। वन विभाग को इस ओर सख्ती से पेश आना चाहिए। उधर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में रेंज ऑफिस से विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई गई है। विभाग छानबीन कर रहा है। जल्द ही इलाके का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें