चामुंडा माता मंदिर स्थित शिव मंदिर में पूजा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज संजय करोल । स्रोत: प
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति संजय करोल अपने परिवार सहित चामुंडा मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर अधिकारी, पुलिस चौकी प्रभारी भागमल और अन्य ने उनका स्वागत किया। मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाने के बाद मां चामुंडा के आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। वहीं, उन्होंने मंदिर में चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। वहीं, साथ में स्थित शिवालय में भी बॉबी गोस्वामी ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। संवाद