फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कल फतेहपुर दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जखबार में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11 बजे वजीर राम सिंह स्टेडियम स्थित हेलिपैड पर पहुंचेंगे। पूर्वाह्न 11:05 मिनट पर मिनी सचिवालय फतेहपुर पहुंचेंगे। यहां 11:05 से 12:05 मिनट तक उद्घाटन और अन्य योजनाओं के शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सथाना (भंठ) पहुंचेंगे जहां ब्यास नदी पर प्रस्तावित 800 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन करेंगे। यह पुल संसारपुर टैरेस और सथाना को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसके बाद दोपहर 1 बजे जखबार (रैली ग्राउंड) पहुंचेंगे जहां 1 बजे से 1:45 मिनट तक जनसभा आयोजित की जाएगी। 2:10 मिनट पर पौंग डैम स्थित टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर पहुंचेंगे जहां विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद 3:30 बजे फतेहपुर हेलिपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से धर्मशाला के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें